Sunday, February 10, 2013

तेरे बिना

आज ना जाने क्यूँ यह अहसास होता है,

जीवन कभी दूर तो कभी पास होता है।।

मैंने ख्वाब मैं कई बार उसे अपने पास देखा है ,

पर आँख खुलते ही दूरियों का अहसास होता है।।

तेरे बारे मैं तो अक्सर ही सोचता हूँ  मेरे हमसफ़र,

पर तू पास रहकर भी दूर क्यों हो जाता है।।

मिटा लो यह गिले शिकवे अपने दिल से अभी,

वक़्त को करवट बदलते देर कहाँ लगता है।।